UN Compound में रहने वाले लोग
खुद को सुरक्षित मानते हैं ।
पर, सुरक्षा और आजादी
दोनों अलग हैं, और आवश्यक भी ।
जेल के कैदी,
कब्र के अंदर की लाशें
सुरक्षित है, पर आजाद नहीं।
पिंजरा कितना भी बड़ा क्यों न हो,
गले की पट्टी कितनी भी लंबी क्यों न हो,
दोनों सुरक्षा देते हैं, आजादी की कीमत पर !
गिर के जंगलमे मालधारी के नेस मे रहने वाली भैंस
क्या कुछ सिखाती हैं !!
मालधारी भैंस को सुरक्षित रखता है, और आजाद भी |
जंगल में घूम रही हो
या नेस मे खड़ी हो
गिर के मालधारी की भैंस कभी बंधी नहीं होती !
Note : UNOCA कंपाउंड अफगानिस्तान के काबुल में स्थित है।
कड़ी सुरक्षा से सुसज्जित यह कॉलोनी दुनिया भर के सभी संयुक्त राष्ट्र-संबद्ध संगठनों के कार्यालयों और कर्मचारियों का घर है / (१६ अगस्त २०२१ के बाद)।
Comments
Post a Comment